सीतामढ़ी जिले में एचआईवी जागरूकता को लेकर सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉक्टर रविंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में सभी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जिले के सर्किट हाउस से लेकर सदर अस्पताल तक मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। रैली शहर होते हुए सदर अस्पताल पहुंची। इस अवसर पर लोगों ने तख्तियों के माध्यम से संदेश दिया कि जागरूक बने,सावधानी ही बचाव है। वहीं सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉ रविंद्र कुमार यादव ने कहा कि यह जागरूकता रैली लोगों को एचआईवी के प्रति जागरूक करने के लिए निकली गई है और यह सभी गांव और पंचायतो में भी लोगों को जागरूक करेगी की सावधानी ही बचाव है। बताते चले कि अभी जिले में 5200 एचआईवी के मरीज हैं जिनका इलाज जिले में किया जा रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
1 views | Sitamarhi, Bihar | Aug 28, 2026