गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने डीसी ऑफिस में सीएसआर से संबंधित समीक्षा बैठक की
उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को 12 बजे डीसी ऑफिस में CSR से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में विभिन्न कंपनियों एवं औद्योगिक इकाइयों द्वारा CSR मद से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं पर भी विस्तार पूर्वक की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि CSR फंड का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना है।