परिहार: फर्जी आधार का खेल बेनकाब, छापेमारी में दो गिरफ्तार; उपकरणों का जखीरा बरामद
परिहार थाना पुलिस ने धामी टोल स्थित एक दुकान में छापेमारी कर कथित रूप से अवैध तरीके से फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में बेला थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी अमरेंद्र कुमार और परिहार थाना क्षेत्र के अधगांई निवासी नीतीश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत