चाईबासा से सटे घाघरी गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की दम घुटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान घाघरी गांव निवासी मोटाय गोप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे मोटाय गोप खेत में हल चलाने का काम समाप्त करने के बाद गांव स्थित हड़िया गोदाम में हड़िया पीने और गुलगुला खाने गया था, जो उसके गले में फंस गया।