कुंडा: महेशगंज पुलिस ने लालापुर बडी नहर से चोरी की अपाचे मोटर साइकिल के साथ चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
महेशगंज पुलिस ने लालापुर बडी नहर से चोरी की अपाचे मोटर साइकिल के साथ चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मनोज यादव पुुत्र छोटेलाल यादव निवासी ग्राम चेतरा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ है। अभियुक्त के पास से चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल बरामद कर शनिवार शाम 4 बजे जेल भेज दिया गया।