सादाबाद: बिसावर के प्रधान पति ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप, थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज
बिसावर प्रधान पति जगवेंद्र चौधरी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आरोपियों के द्वारा अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। वह आरोपियों के घर गए और अभद्र टिप्पणी करने से मना किया था इसके बाद आरोपी आक्रोशित हो गए और उनके घर में घुस आए जहां उन्होंने मुझे व मेरी प्रधान पत्नी से मारपीट कर दी।