धरहरा: ग्रीन पार्क मैदान में मानगढ़ का जलवा, बसौनी को 2-1 से हराकर फाइनल में किया प्रवेश; संजय और छोटू ने किए गोल
धरहरा प्रखंड के धरहरा-महरना पंचायत अंतर्गत मानगढ़ स्थित ग्रीन पार्क मैदान में रविवार की देर संध्या आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में मानगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बसौनी को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया।