बिहार के बक्सर जिले के लोगों को 15 दिन तक बिजली संकट झेलना पड़ सकता है। ये सब कुछ तब हुआ जब डुमरांव ग्रिड उपकेंद्र में इसी रविवार को नए बने 80 MVS पावर ट्रांसफार्मर में टेक्निकल फॉल्ट आने से बक्सर जिले के गांव और शहर के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। रविवार की रात 11 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में खराबी आई। इसका असर ये हुआ कि लगभग 13 फीडरों से बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। नतीजा ये कि डुमरांव समेत कई क्षेत्रों के लोगों को बिजली कटौती और रुक कर बिजली की सप्लाई मिल रही है।
#Buxar #Bihar #Dumraon #PowerCut #ElectricityCrisis BiharNews