आना-जाना जारी रहा। कांवरिया सरमंगला घाट से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे थे। वहीं, हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ होने के कारण पुलिस टीम ने घाट पर विशेष निगरानी रखी, ताकि कोई कांवरिया नदी में न गिरे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मानव सेवा का भी परिचय दिया। रातभर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा कांवरियों को चाय पिलाई गई और उनकी मदद की गई।
इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा और सेवा—दोनों जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं। पूरी रात पुलिस की सतर्कता के चलते कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
कांवरियों की सुरक्षा और सेवा के लिए कोरबा पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है।
JB News Korba | छत्तीसगढ़
मनिष जायसवाल
👉 ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए JB News Korba को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें, कमेंट करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
Korba, Korba | Aug 24, 2026