महसी: नया पुरवा में मां की गोद से मासूम बालक को उठा ले गया तेंदुआ, हुई मौत; मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत महसी ग्राम पंचायत के नया पुरवा गांव निवासी शकील अहमद का डेढ़ साल का बालक अपनी मां के साथ सो रहा था। देर रात बालक को तेंदुआ उठा ले गया। सुबह खोजबीन करने पर मासूम का धड़ गांव के बाहर मिला। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।