महसी: मुरव्वा में मतदाताओं को डीएम ने दिलाई शपथ, बढ़ चढ़कर स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान करने की अपील
महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत मुरव्वा में जिला अधिकारी मोनिका रानी ने बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया। साथ ही लोकतंत्र के महापर्व में निष्पक्ष और स्वतंत्र होकर मताधिकार में हिस्सा लेने की अपील की। मौजूद ग्राम वासियों को जिला अधिकारी मोनिका रानी ने मतदान करने की शपथ दिलाई।