महसी: प्रधान पुरवा से जहरीली शराब के साथ एक कारोबारी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, की कार्यवाही।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने अवैध जहरीली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मूलचंद पासी पुत्र सांवली उम्र करीब 63 वर्ष निवासी प्रधानपुरवा दाखिला डल्लापुरवा को उपनिरीक्षक यतींद्र सिंह, कांस्टेबल सुशील पांडे, प्रमोद कुमार वर्मा ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी के पास से 20 लीटर शराब बरामद की गई।