महसी: रामगांव थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में अलग अलग स्थानों से चार वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
रामगांव थाने की पुलिस ने गुरुवार दोपहर बाद अभियान चलाकर अलग-अलग मामले में चार वारंटी को गिरफ्तार किया और न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि खुशीराम, ननकऊ, नसीम, पप्पू को गठित पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी वारंटी को न्यायालय भेजा गया।