महसी: चकैया बांध के पास से गड़ासा, फरसा के साथ प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद प्राणघातक हमला करने के मामले में दो आरोपी को घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार गड़ासा एवं फरसा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपी को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि चंद्रभाल पुत्र राम अचल, पप्पू पुत्र सकटू को उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ गिरफ्तार किया।।