महसी: गदामार कला में मारपीट के मामले में दो आरोपियों को हरदी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
हरदी थाना पुलिस ने मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि भोंदू पुत्र बदलू, राम किशन पुत्र बदलू निवासी गदामार कला को उपनिरीक्षक अरुण कुमार पांडे, सुंदरम सक्सेना ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी के खिलाफ मारपीट के मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया।