सोनीपत: सोनीपत शहर वासी सेवानिवृत्त कर्मचारी से ₹1.63 लाख ठगे, पुलिस जांच में जुटी
शहरवासी सेल्स टैक्स विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर निर्वस्त्र वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद धमकी देकर 1.63 लाख रुपये की राशि ठग ली गई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बैंक खातों में रुपये डलवाए गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनके पास 12 मई को कॉल आई थी। वह तब नहाकर बाथरूम से बाहर आए थे।