सोनीपत: गुरमीत राम रहीम को हत्या के एक मामले में बरी होने पर सोनीपत रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को 22 साल पुराने रणजीत सिंह हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम और चार अन्य आरोपियों को बरी किया है। रणजीत सिंह हत्या मामले में बरी होने पर किसी प्रकार की कोई हिंसा न हो उसको रोकने के लिए रेलवे पुलिस को अलर्ट कर दिया है। मुख्यालय से मिले निर्देशों के चलते पुलिस रेलवे स्टेशन पर पुलिस की तैनाती करते हुए मुस्तैद कर दी है।