सोनीपत: सोनीपत रेलवे स्टेशन की आटो पार्किंग में युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
सोनीपत रेलवे स्टेशन की आटो पार्किंग में शुक्रवार शाम को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। जांच अधिकारी सरीता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग में कोई युवक संदिग्ध अवस्था में लेटा हुआ है।