सोनीपत: वार्डों में विकास कार्य करवाने को लेकर पार्षदों की निगम कार्यालय में निगम कमिश्नर के साथ हुई बैठक
सोनीपत नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को पार्षदों की बैठक निगम कमिश्नर विश्राम कुमार मीणा के साथ हुई है। बैठक में पार्षदों ने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने की समस्या बताई। इस पर निगम कमिश्नर ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगने के कारण नए टैंडर जारी नहीं किए जा सकते। पार्षदों ने बताया पेयजल की वार्डों में बहुत गंभीर समस्या है।