सोनीपत: सोनीपत औद्योगिक क्षेत्र के पास कैंटर की टक्कर से बेटे के साथ चारपाई ठीक कराने जा रहे व्यक्ति की हुई मौत, मामला दर्ज
औद्योगिक क्षेत्र के पास कैंटर की टक्कर से बेटे के साथ चारपाई ठीक कराने जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहन नगर निवासी मुकेश ने बताया कि वह अपने पिता दिलीप के साथ शुक्रवार को चारपाई ठीक कराने के लिए कालूपुर की तरफ जा रहे थे। औद्योगिक क्षेत्र के सामने कैंटर ने उनके पिता को टक्कर मार दी।