प्रतापगढ़: नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने 19 चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए
सदर इलाके से 19 मोबाइल चोरी हुए थे। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। कोतवाल अर्जुन सिंह ने चोरी गए 19 मोबाइल को बरामद कर उनके वास्तविक मलिक को सौंप दिया। जिन लोगों के मोबाइल चोरी गए थे मोबाइल पानी के बाद उनके चेहरे पर खुशी स्पष्ट दिखाई दी। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में एवं सीओ शिवनारायण वैस के निर्देशन में यह उपलब्धता हासिल हुई।