कुलपहाड़: चुरारी में जहरीला पदार्थ खाने से 55 वर्षीय व्यक्ति की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल भेजा गया
चुरारी निवासी रामपाल पुत्र राजाराम (55 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि रामपाल की हालत गंभीर होने पर उनके भाई सियाराम उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लेकर पहुंचे।