बक्सर: बक्सर इटाढ़ी रोड स्थित जलवासी मोड से पिस्टल बरामदगी मामले का आरोपी गिरफ्तार 18 घंटे के अंदर पुलिस को मिली सफलता.
Buxar, Buxar | May 22, 2024 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बसांव खुर्द गांव के बधार से हुई पिस्टल बरामदगी मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक दिन पूर्व पुलिस द्वारा पिस्टल बरामद किया गया था. जबकि आरोपी युवक फरार हो गया था. इस मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 घंटे के अंदर उसे पकड़ लिया.