बक्सर: 5 लाख रुपये के लिए विवाहिता की पिटाई कर गोबिंदपुर घर से खदेड़ा, महिला थाना में मामला दर्ज.
Buxar, Buxar | May 22, 2024 ससुराल वालों ने बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया है. इस मामले में पीड़िता देवंती देवी द्वारा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें पीड़िता के पति व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी राजेश राय उर्फ पप्पू राय समेत चार लोगों को नामजद किया गया है. नगर के चीनी मिल मुहल्ला निवासी रामजी पांडेय की पुत्री देवंती देवी बताई गई है.