लालगंज: हलिया के हथेड़ा व सुबाव गो आश्रय स्थल का एसडीएम ने किया निरीक्षण, गर्म हवा से बचाव और हरा चारा देने का दिया निर्देश
हलिया विकासखंड क्षेत्र के हथेड़ा और सुबाव गो आश्रय स्थल का शनिवार दोपहर बाद करीब 4:00 बजे उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार और वीडिओ हलिया विजय शंकर त्रिपाठी ने गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला पंचायत से निर्मित गो आश्रय स्थल पर पहुंचकर 191 गोवंशों की गणना की। निरीक्षण के दौरान भूसा, चुनी आदि के स्टॉक की जानकारी ली गई।