आज़मगढ़: पाण्डेपार बलुआ में बच्चों के विवाद को लेकर किशोरी को पड़ोसी युवकों ने मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
जीयनपुर कोतवाली के पांडेपार बलुआ गांव में पूर्व में बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसी युवकों ने गुरुवार को खेत से गेहूं लेकर घर जा रही 12 वर्षीय प्रीति को मारपीट कर घायल कर दिया। प्रीति को परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराए हैं। प्रीति की मां बुच्ची ने बताया कुछ दिन पूर्व पड़ोसी 25 वर्ष के युवक ने उसके 10 वर्षीय लड़के से झगड़ा किया था। इसी को लेकर मारपीट की गई।