आज़मगढ़: विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर्स को मिला EVM का प्रशिक्षण
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने हेतु 220 मास्टर ट्रेनरों को चार पालियों में ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी ने सभी मास्टर ट्रेनरों को कहा कि प्रशिक्षण गंभीरता से लें।