आज़मगढ़: हरैया पहुंच कर जिलाधिकारी ने गेहूं की फसल के उत्पादन को जानने के लिए एक खेत में कराई क्रॉप कटिंग, किसानों से की अपील
DM विशाल भारद्वाज ने गुरुवार को जिले में गेहूं की फसल का उत्पादन जानने को तहसील सदर के राजस्व ग्राम हरैया में किसान फूलचंद के खेत में क्रॉप कटिंग कराई। 30 वर्ग मीटर के त्रिभुज में कटिंग करने पर पहले गाटा में 11.88Kg गेहूं, 30 वर्ग मीटर के त्रिभुज के दूसरे गाटा में 15Kg गेहूं की पैदावार का पता चला। किसानों को क्षतिपूर्ति के भुगतान में आंकड़े का उपयोग होता है।