आज़मगढ़: बन्दरों को पकड़ने का कोरम पूरा कर नगरपालिका ने अभियान की कर दी इतिश्री,बन्दरों के आतंक से त्रस्त शहरी निराश
नगर में जोर-शोर के साथ नगरपालिका द्वारा चलाया गया बन्दर पकड़ो अभियान चार दिन की चाँदनी बनकर रह गया। अभियान की महज खाना पूर्ति किए जाने से लोगों में आक्रोश व्यापत है। कलेक्ट्रेट और कोर्ट परिसर से चंद उत्पाती बन्दरों को पकड़े जाने का कोरम पूरा किए जाने से शहरी निराश है।अभियान के बावजूद अभी भी गली मुहल्ले सड़कों पर बन्दरों का साम्राज्य स्थापित है।