आज़मगढ़: छिही में थ्रेसर से गेहूं साफ करने के दौरान अधेड़ का एक हाथ थ्रेसर की चपेट में आने से चार अंगुली कटी, हालत गंभीर
जहानागंज थाना के छिही में बीती रात हादसा हो गया। सिवान में थ्रेसर से गेहूं की सफाई कर गेहूं के दाने को अलग करवा रहे एक अधेड़ का बाया हाथ थ्रेसर की चपेट में आ गया। घायल 45 वर्षीय अशोक चौहान पुत्र पलटन हैं। अशोक अन्य लोगों के साथ शाम से ही गेहूं की थ्रेसर से सफाई का काम करवा रहे थे। इसी में उनका बायां हाथ थ्रेसर की चपेट में आ गया और चार अंगुली काट कर अलग हुई।