आज़मगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र में ईदगाहों व मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
आजमगढ़ जनपद में ईद का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बड़े ही अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। सभी लोग एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईदगाहों व मस्जिदों पर ईद की नमाज पढ़ी गई और अमन चैन की दुआ मांगी गई।