कोटवा: भोपतपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 1 करोड़ जाली नोट, 13 लाख 20 हजार नगदी और 25 लाख टॉय नोट सहित अन्य सामान बरामद किया
भोपतपुर से पुलिस बुधवार 1 करोड़ जाली नोट,25 लाख टॉय नॉट,13 लाख 20 हजार नगदी सहित सोने की बिस्किट जैसा पदार्थ व पिस्टल बरामद की है। सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पांडेय बुधवार मीडिया से बसत करते हुए बताई। बताया कि यह रैकेट चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मुफ्फसिल,पीपराकोठी,कोटवा व भोपतपुर थाना की पुलिस के साथ सदर डीएसपी 1 व 2 के नेतृत्व में मंगलवार छापेमारी की गई।