स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव से पहले साधु यादव का बड़ा बयान, कहा- तवे पर रोटी एक करवट रहे तो जल जाती है, परिवर्तन जरूरी है*
स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव से पहले पूर्व सांसद साधु यादव ने बड़ा बयान दिया है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वोटर बदलाव के मूड में है और इस बार परिवर्तन तय है।
साधु यादव ने कहा कि कल MLC का चुनाव होने वाला है ये वोटर ग्रेजुएट और टीचर है तो बुद्धिजीवी समाज का वोटिंग है। खुद वो लोग दूसरे को ज्ञान देते हैं उनको ज्ञान देने वाला हम और आप कौन होते हैं। बदलाव के मूड में वोटर भी है सब लोग चाहता है कि कोई तीस साल से है कोई अठारह साल से है तो इन लोगों को बदलना चाहिए जैसे तवा पर रोटी अगर एक करवट रह जाता है तो जल जाता है उसी तरह से परिवर्तन जरूरी है जनता और जो वोटर है वो मन बनाए हुए हैं कि परिवर्तन करना है।
अनंत सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि अनंत सिंह जी देखिए मजबूत आदमी है और उनका इतिहास है नीरज कुमार को जीताते आए हैं अनंत सिंह ही चार बार से नीरज कुमार जीतते आए हैं तो अनंत सिंह ने उनको जिताया है जमानत जब्त हो जाएगा नीरज कुमार का इस बार। राज्य से दिलीप कुमार भी है पहले नीतीश कुमार के कहने पर लोग वोट करते थे इस बार नीतीश कुमार सीरियस नहीं है सब लोग जानता है कि उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है तो उनका कुछ चलता नहीं है पटेल समाज भी समझ रहा है इसलिए दिलीप कुमार पटेल को हम लोग इस बार जिताएंगे।
उन्होंने कहा कि अनंत सिंह हमेशा मजबूत आदमी रहे हैं आज भी मजबूत हैं नीरज हार रहे हैं चुनाव ये हम जरूर जान रहे हैं अनंत सिंह बहुत मजबूत आदमी है ताकतवर आदमी वो जिधर जाएंगे पलड़ा भारी रहेगा।
छोटू सिंह को लेकर कहा कि छोटू मेरे साथ ही रहता था हमने छोटू को आगे बढ़ाया लेकिन अब जहाँ गया है वहाँ भी उसको नीचा दिखाने का काम किया है।
लॉ एंड ऑर्डर पर उन्होंने कहा कि अपराध बढ़ता जा रहा है ये जो नया पुलिस का बहाली हुआ है ना जो महिला आई है महिला के कारण लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल नहीं हो रहा है सिपाही में महिला को नहीं देना चाहिए।
*बाइट - साधु यादव, पूर्व सांसद*
Rajauli, Nawada | Oct 23, 2026