Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
image
image
image
image
image

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, शिकायतों का मौके पर सत्यापन करने पर जोर हरदोई, 6 जून। सदर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई, समाज कल्याण, नगर निकाय एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्राप्त प्रकरणों का मौके पर जाकर सत्यापन किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों के लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि असामाजिक, अराजक एवं दबंग प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा हर हाल में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावनाथ पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर मयंक कुंडू, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

Bilgram, Hardoi | Jun 6, 2026

MORE NEWS

बीज शोधन अपनाकर बढ़ाएं उत्पादन, कम करें लागत: जिला कृषि रक्षा अधिकारी

हरदोई, 6 जून। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानों से फसलों की बुवाई से पूर्व बीज शोधन अपनाने की अपील करते हुए कहा है कि यह बेहतर उत्पादन, कम लागत और रोगों से बचाव का प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि फसलों में हर वर्ष कीट, रोग एवं खरपतवारों के कारण होने वाली क्षति तथा कृषि रक्षा रसायनों के अविवेकपूर्ण प्रयोग से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में बुवाई से पहले बीज शोधन करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 को “बीज वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें बीज शोधन का विशेष महत्व है। इसी क्रम में जनपद हरदोई में “बीज शोधन अभियान-स्वस्थ बीज, समृद्ध किसान” का आयोजन 5 जून से 4 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है। अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में किसानों को बीज शोधन के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि बीज जनित रोगों से बचाव के लिए बुवाई से पूर्व प्रति किलोग्राम बीज पर 5 से 10 ग्राम ट्राइकोडर्मा हारजेनियम का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा धान की नर्सरी तैयार करने से पहले कार्बेन्डाजिम 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी की 3 ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम बीज के हिसाब से उपचारित करना लाभकारी होता है।

उन्होंने बताया कि बीज उपचार करने से धान की नर्सरी में लगने वाले भूरा धब्बा, सीड ब्लाइट सहित कई बीज जनित रोगों में कमी आती है। इसके अतिरिक्त मूंग, उड़द, मूंगफली, ज्वार, बाजरा एवं मक्का जैसी फसलों के बीजों का भी बुवाई से पूर्व उपचार किया जाना चाहिए।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि बीज उपचार के लिए आवश्यक रसायन जनपद की सभी राजकीय कृषि रक्षा इकाइयों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बीज शोधन की तकनीक अपनाकर स्वस्थ फसल, अधिक उत्पादन और बेहतर आय सुनिश्चित करें।

बीज शोधन अपनाकर बढ़ाएं उत्पादन, कम करें लागत: जिला कृषि रक्षा अधिकारी हरदोई, 6 जून। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानों से फसलों की बुवाई से पूर्व बीज शोधन अपनाने की अपील करते हुए कहा है कि यह बेहतर उत्पादन, कम लागत और रोगों से बचाव का प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि फसलों में हर वर्ष कीट, रोग एवं खरपतवारों के कारण होने वाली क्षति तथा कृषि रक्षा रसायनों के अविवेकपूर्ण प्रयोग से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में बुवाई से पहले बीज शोधन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 को “बीज वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें बीज शोधन का विशेष महत्व है। इसी क्रम में जनपद हरदोई में “बीज शोधन अभियान-स्वस्थ बीज, समृद्ध किसान” का आयोजन 5 जून से 4 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है। अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में किसानों को बीज शोधन के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि बीज जनित रोगों से बचाव के लिए बुवाई से पूर्व प्रति किलोग्राम बीज पर 5 से 10 ग्राम ट्राइकोडर्मा हारजेनियम का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा धान की नर्सरी तैयार करने से पहले कार्बेन्डाजिम 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी की 3 ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम बीज के हिसाब से उपचारित करना लाभकारी होता है। उन्होंने बताया कि बीज उपचार करने से धान की नर्सरी में लगने वाले भूरा धब्बा, सीड ब्लाइट सहित कई बीज जनित रोगों में कमी आती है। इसके अतिरिक्त मूंग, उड़द, मूंगफली, ज्वार, बाजरा एवं मक्का जैसी फसलों के बीजों का भी बुवाई से पूर्व उपचार किया जाना चाहिए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि बीज उपचार के लिए आवश्यक रसायन जनपद की सभी राजकीय कृषि रक्षा इकाइयों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बीज शोधन की तकनीक अपनाकर स्वस्थ फसल, अधिक उत्पादन और बेहतर आय सुनिश्चित करें।

Bilgram, Hardoi | Jun 6, 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां समय से पूरी करें, अभ्यर्थियों को मिलें सभी सुविधाएं: जिलाधिकारी

हरदोई, 5 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाली यह महत्वपूर्ण परीक्षा पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराई जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन करने को कहा।

पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को खुले में रुकने या सोने की आवश्यकता न पड़े। इसके लिए धर्मशालाओं, छात्रावासों, सामुदायिक भवनों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर आवश्यकतानुसार ठहरने की व्यवस्था की जाए। साथ ही पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।

स्वास्थ्य विभाग को परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल तैयार रखने के निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा लोक निर्माण विभाग एवं नगर निकायों को साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं तथा प्रत्येक स्तर पर प्रभावी निगरानी बनाए रखी जाए।

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद पाठक, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां समय से पूरी करें, अभ्यर्थियों को मिलें सभी सुविधाएं: जिलाधिकारी हरदोई, 5 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाली यह महत्वपूर्ण परीक्षा पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराई जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन करने को कहा। पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को खुले में रुकने या सोने की आवश्यकता न पड़े। इसके लिए धर्मशालाओं, छात्रावासों, सामुदायिक भवनों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर आवश्यकतानुसार ठहरने की व्यवस्था की जाए। साथ ही पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य विभाग को परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल तैयार रखने के निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा लोक निर्माण विभाग एवं नगर निकायों को साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं तथा प्रत्येक स्तर पर प्रभावी निगरानी बनाए रखी जाए। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद पाठक, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर शहीद उद्यान में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

हरदोई, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहीद उद्यान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, प्रभागीय निदेशक वानिकी जेबी सैन्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन तथा नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधों को जल अर्पित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है। ऐसे में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा स्वच्छता को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में वृक्षों ने शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान कर मानव जीवन की रक्षा की, ठीक उसी प्रकार जैसे एक मां अपने बच्चों की देखभाल करती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वातावरण और हरित भविष्य को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर शहीद उद्यान में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प हरदोई, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहीद उद्यान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, प्रभागीय निदेशक वानिकी जेबी सैन्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन तथा नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधों को जल अर्पित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है। ऐसे में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा स्वच्छता को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में वृक्षों ने शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान कर मानव जीवन की रक्षा की, ठीक उसी प्रकार जैसे एक मां अपने बच्चों की देखभाल करती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वातावरण और हरित भविष्य को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

Bilgram, Hardoi | Jun 5, 2026

गुलामऊ में आयोजित हुई कांग्रेस की जन आशीर्वाद बैठक, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चा

हरदोई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुलामऊ में कांग्रेस पार्टी की ओर से “जन आशीर्वाद बैठक” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस हरदोई के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह ने की। बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई के अध्यक्ष विक्रम पांडे, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव आशीष पाल, पूर्व प्रधान राधेश्याम तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव, गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा तथा हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रही है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करने की बात कही। साथ ही आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मोहन सिंह ने कहा कि जन आशीर्वाद बैठक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित मंचों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को कांग्रेस नेताओं के समक्ष रखा। नेताओं ने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

गुलामऊ में आयोजित हुई कांग्रेस की जन आशीर्वाद बैठक, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चा हरदोई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुलामऊ में कांग्रेस पार्टी की ओर से “जन आशीर्वाद बैठक” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस हरदोई के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह ने की। बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई के अध्यक्ष विक्रम पांडे, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव आशीष पाल, पूर्व प्रधान राधेश्याम तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव, गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा तथा हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रही है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करने की बात कही। साथ ही आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मोहन सिंह ने कहा कि जन आशीर्वाद बैठक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित मंचों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को कांग्रेस नेताओं के समक्ष रखा। नेताओं ने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Bilgram, Hardoi | Jun 5, 2026