डीडवाना: गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर पूरे जिले में पुलिस ने की विशेष नाकाबंदी, 117 वाहनों के बनाए गए चालान
Didwana, Nagaur | Jan 24, 2026 गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर पूरे जिले में विशेष नाकाबंदी की गई। जानकारी के अनुसार नाकाबंदी के दौरान 117 वाहनों के चालान काटे गए। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार कार्य किया जा रहा है।