बहराइच: बियाबानी इलाके में सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने मारी ठोकर, महिला की हुई मौत
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बियाबानी इलाके में सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इस हादसे में महिला घायल हो गई। इलाज के लिए महिला को अस्पताल लेकर जा रहे थे, कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।