बहराइच: मलंगपुरवा बाईपास के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की हुई मौत
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलंगपुरवा के पास बाग की तरफ पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।