बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने पॉकसो एक्ट सहित गंभीर धाराओं के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
थाना दरगाह पुलिस में पॉकसो एक्ट सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने शुक्रवार शाम को बताया कि अभियुक्त पॉकसो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।