बहराइच: चांदपुरा इलाके में घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली नगर के चंदपुरा में एक व्यक्ति का शव घर के अंदर बरामद हुआ है। मृतक की पहचान शब्बर हुसैन जैदी के रूप में हुई है। उनके भाई सैयद गुलाम हुसैन जैदी ने पुलिस को सूचना दी हैं। प्रभारी निरीक्षक ने शनिवार को बताया कि सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को मर्चरी में भेज दिया है। जाच की जा रही है।