आमस के बुधौल आर के मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
*आमस, गयाजी:* आमस थाना क्षेत्र के बुधौल स्थित आर.के. डिजिटल मोबाईल दुकान में पिछले छह माह में दो बार हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है।
इस संबंध में वादी रविश कुमार, पिता जगपति राम, ग्राम-बरहकुरवा, थाना आमस, जिला गया के द्वारा 02 अप्रैल 2026 की रात्रि में हुई चोरी को लेकर आमस थाना कांड संख्या-122/26 दिनांक-04.04.2026 धारा-334(2)/303(2) बी.एन.एस. एवं 07 अक्टूबर 2026 की रात्रि में हुई चोरी को लेकर आमस थाना कांड संख्या-367/2026 दिनांक-11.10.2026 धारा-334(2)/303(2) बी.एन.एस. दर्ज कराया गया था।
वरीय पदाधिकारी के निर्देश एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 के निर्देशन में पु.अ.नि. अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष आमस थाना, पु.अ.नि. प्रवीण पासवान सक्सेना (दोनों कांड के अनुसंधानकर्ता) एवं सशस्त्र बल के सहयोग से अनुसंधान के क्रम में तकनीकी संसाधनों की मदद से आमस थाना कांड संख्या-122/26 में चोरी गई रियलमी कंपनी के मोबाईल का उपयोग कर रहे कमलेश कुमार, पिता साहदेव भुइयां, ग्राम-तेन्दुआ, थाना बारुण, जिला औरंगाबाद के पास से मोबाइल बरामद किया गया।
पूछताछ में उसने बताया कि यह मोबाइल बन्दे इंजीनियरिंग वर्क शॉप, बालूगंज बाजार, थाना-ढिबरा, जिला औरंगाबाद से खरीदी है। निशानदेही पर पुलिस टीम बालूगंज बाजार स्थित दुकान पर पहुंची, जहां दुकान मालिक पंकज विश्वकर्मा उम्र करीब 39 वर्ष, पिता स्व. विफन मिस्त्री, ग्राम-कोडियारी, थाना ढिबरा, जिला औरंगाबाद ने उक्त मोबाइल बेचने की बात स्वीकार की। पर्ची पर IMEI नंबर अंकित नहीं था, क्रमांक सं.-180 अंकित मिला।
संदेह के आधार पर आमस थाना कांड संख्या-367/2026 में चोरी गए मोबाइल एवं अन्य सामानों का मिलान दुकान में उपलब्ध मोबाइल से किया गया तो चोरी के निम्न सामान बरामद हुए:-
1. Itel कंपनी का 06 मोबाईल,
2. Jio Bharat V4 कंपनी का 03 मोबाईल,
3. HMD 101 कंपनी का 02 मोबाईल एवं
4. डाटा केबल-165 पीस,
5. ईयर बड-10 पीस,
6. नेक बैंड-30 पीस,
7. न टेम्पर ग्लास-13 पीस,
8. स्मार्ट चार्जर-07 पीस,
9. स्मार्ट केबल 34 पीस
बरामद सामानों को विधिवत जप्त किया गया। पूछताछ में पंकज विश्वकर्मा ने स्वीकार किया कि चोरी का मोबाइल एवं अन्य सामान उसने सस्ते दाम में मिथुन कुमार एवं टुन्नु कुमार दोनों पिता भीम पासवान, ग्राम डुमरी, थाना-अम्बा, जिला औरंगाबाद से खरीदा है, जिसका पैसा कुछ नगद एवं मोबाइल नं.-9801032334 (अविनाश कुमार उर्फ निक्की पिता उदय प्रसाद ग्राम-डुमरी थाना अम्बा, जिला औरंगाबाद) पर पे-फोन के माध्यम से भेजा है।
अनुसंधान के क्रम में पंकज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। अन्य चोरी गए सामानों की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।