गयाजी। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 100 से अधिक आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 22 जुलाई बुधवार की शाम 6 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।