कहरा: नवहट्टा प्रखंड के कोसी तटबंध अंदर भविष्य के निर्माता का भविष्य पानी के दलदल मे, डर के साए मे स्कूल पहुंच रहे हैं शिक्षक।
आज शिक्षक दिवस है जिस मौके पर आज हम आपको सहरसा जिले के बांध के अंदर के शिक्षक के दर्द को दिखाने जा रहे हैं। जहां बाढ़ के समय कोसी तटबंध के अंदर विद्यालय जाने के लिए शिक्षकों को एक दो नहीं बल्कि तीन नदी पार करके जाना पड़ता है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी शिक्षक ई शिक्षा ऐप पर ऑनलाइन अपना हाजिरी बनाएंगे। जान जोखिम में डालकर विद्यालय पहुंच रहे है शिक्षक।