कहरा: सहरसा स्टेडियम में शिक्षा विभाग के DEO एवं इंजीनियर पर कारवाई की मांग को लेकर तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी
शिक्षा विभाग के DEO एवं कार्यपालक अभियंता अनियमितता का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग को लेकर आज तीसरे दिन भी स्टेडियम के बाहर आमरण अनशन जारी है। अनशनकारी दिलखुश पासवान गत सोमवार से 11 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठा है। इनकी माने तो जबतक इनकी 11 सूत्री मांगों को नही माना जायेगा, आमरण अनशन जारी रहेगा।