कहरा: बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल पानी टंकी के समीप टेम्पो चालक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, टेम्पो चालक जख्मी
बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल पानी टंकी के समीप 1 तेज रफ्तार टेम्पू चालक के सामने अचानक स्कॉर्पियो चला आया। जिससे बचने के चक्कर में टेम्पू अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो में जा टकराया। जिस घटना में टेम्पू चालक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी टेम्पू चालक का नाम शिव शंकर पासवान बताया जा रहा है।