गुरुवार को 2 बजे नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एसएसबी, सोनौली के कार्यक्षेत्र में स्थित वाइब्रेंट ग्राम श्यामकट में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगाँठ के अवसर पर एक निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।शिविर से कुल 82 ग्रामीण लाभान्वित हुए, जिनमें 36 महिलाएँ, 28 पुरुष एवं 18 बच्चे शामिल थे।