सेहत और शिक्षा के पैगाम के साथ जुटे उलेमा-ए-किराम, FAH हॉस्पिटल के ‘पैगाम-ए-सेहत’ कार्यक्रम में दिया जागरूकता का संदेश!
शिक्षा ऐसी रोशनी है, जो अज्ञानता का अंधेरा मिटाती है। मकसद है, समाज को इल्म और सेहत दोनों से जोड़ना- डाक्टर अहमद रजा खां
जगदीशपुर
जगदीशपुर में FAH सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ‘पैगाम-ए-सेहत’ कार्यक्रम में शनिवार को होटल नशेमन के बैंक्वेट हाल में आधा दर्जन उलेमा की मौजूदगी ने आयोजन को खास बनाया। डायरेक्टर डॉ. अहमद रजा खान और अलीशा सिंह ने प्रेजेंटेशन दिया। डॉ. खान ने बताया कि यह अभियान रायबरेली, सुल्तानपुर, गोंडा और बहराइच में भी चलाया जा चुका है। उन्होंने कहा, शिक्षा वह रोशनी है, जो अज्ञानता का अंधेरा दूर करती है। जागरूक बनें, स्वस्थ रहें। इस दौरान सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में स्वास्थ्य जागरूकता, असली-नकली दवाओं की पहचान और बीमारी से बचाव की जानकारी दी गई। और क्या कहां डायरेक्टर डॉ. अहमद रजा खान ने सुनिए पूरी खबर
Amethi, Amethi | Oct 10, 2026