चौसा: 336वें रविवार को भी जारी रहा गंगा स्वच्छता संकल्प, चौसा बाज़ार घाट चमका
Chausa, Buxar | May 31, 2026 गंगा युवा समिति, चौसा, बक्सर के तत्वावधान में चल रहे "निर्मल गंगा संकल्प हमारा" महाअभियान का 336वां चरण रविवार को चौसा बाजार घाट पर सम्पन्न हुआ। समिति पिछले 6 वर्षों से हर रविवार घाटों की सफाई 11:00 पूर्वाह्न तक कर रही है, जो अब जन आंदोलन बन चुका है। इस अभियान का उद्देश्य केवल कचरा हटाना नहीं, बल्कि समाज को स्वच्छता का संदेश देना है।