कुलपहाड़: बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, सुगिरा में दल-बल के साथ किया गया गश्त अभियान
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सुगिरा क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा व्यापक पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान एसआई सुरेश पटेल, एसआई कृष्ण वैश्य एवं कांस्टेबल विक्की चौधरी के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम का क्षेत्र में भ्रमण।