सेन्हा: लोहरदगा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस लाइन में एंटी राइट मॉक ड्रिल से दिखाई ताकत
बकरीद पर्व को लेकर लोहरदगा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार शाम 4 बजे बक्शीडीपा स्थित पुलिस लाइन परिसर में बड़े स्तर पर एंटी राइट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।