कोरांव: कोरांव तहसील के निरीक्षण में एडीएम नजूल को मिली खामियां, नायब तहसीलदारों की फाइलें तलब की, लगाई फटकार
अपर जिलाधिकारी नजूल संजय कुमार पांडेय ने शनिवार को तहसील मुख्यालय कोरांव का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील के अभिलेखों, आर कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष और अभिलेखागार का मुआयना किया। इसके साथ ही एसडीएम कोर्ट और तहसीलदार कोर्ट का भी निरीक्षण कर प्रचलित वादों की फाइलों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने पाया कि कई वाद निस्तारित हो चुके थे।